होम » India » GPM को मिले नए कलेक्टर, विजय दयाराम के. ने पदभार संभालते ही दिया जनसेवा का संदेश

GPM को मिले नए कलेक्टर, विजय दयाराम के. ने पदभार संभालते ही दिया जनसेवा का संदेश

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी श्री विजय दयाराम के ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए रविवार के शासकीय अवकाश के दिन ही पदभार संभालकर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित जिला अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रावटे ने जिले की विशिष्ट पहचान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित प्रसिद्ध विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बेग, जिला कोषालय अधिकारी श्री धर्मेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि श्री विजय दयाराम के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आठवें कलेक्टर हैं। उनसे पूर्व श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, श्री डोमन सिंह, सुश्री नम्रता गांधी, सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं डॉ. संतोष कुमार देवांगन जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षाविद् कनेरियाजी 22 जुलाई को अपनाएंगे संयम मार्ग
अगली खबर (Next) »
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)