होम » India » उन्नाव जिले के नवाबगंज विकासखंड के ग्राम टिकवामऊ पोस्ट जैतीपुर के प्रधान प्रतिनिधि संकेत कुमार ने ग्रामीणों के साथ लगाए पेड़

उन्नाव जिले के नवाबगंज विकासखंड के ग्राम टिकवामऊ पोस्ट जैतीपुर के प्रधान प्रतिनिधि संकेत कुमार ने ग्रामीणों के साथ लगाए पेड़

जैतीपुर (उन्नाव)।  नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टिकवामऊ, पोस्ट जैतीपुर, जनपद उन्नाव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संकेत कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संकेत कुमार ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दुबे कॉलोनी के शिव मंदिर में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर युवा उत्साह के साथ बैठक में शामिल
अगली खबर (Next) »
राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षाविद् कनेरियाजी 22 जुलाई को अपनाएंगे संयम मार्ग
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)