होम » India » अंजनी टॉकीज के समीप शिव मंदिर तोड़ने के प्रयास का बजरंग दल ने किया विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग

अंजनी टॉकीज के समीप शिव मंदिर तोड़ने के प्रयास का बजरंग दल ने किया विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग

अंजनी टॉकीज के समीप शिव मंदिर तोड़ने के प्रयास का बजरंग दल ने किया विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग

खंडवा | 11 जुलाई 2026

आज बजरंग दल को सूचना प्राप्त हुई कि अंजनी टॉकीज के पास, शुभम फर्नीचर के सामने स्थित शिव मंदिर को एक व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और मंदिर को तोड़े जाने का विरोध किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जिला सह संयोजक शुभम निकुम ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में मां कालिका का मंदिर स्थापित था। आरोप है कि उसी व्यक्ति द्वारा पहले मां कालिका की प्रतिमा को वहां से हटाया गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत भगवान शिव की स्थापना कर शिव मंदिर बनाया गया। आज पुनः उसी व्यक्ति द्वारा मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके उपरांत जिला सह संयोजक रोहित जी चावरे, जिला सह संयोजक शुभम निकुम एवं उत्तम जी यादव पद्मनगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध निष्पक्ष जांच करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की है। संगठन ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्रों के साथ किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कानून के दायरे में रहकर समाज की आस्था की रक्षा के लिए सदैव कार्य किया जाएगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*एक मासूम बचा… अब समाज को भी जागना होगा* *नवजात शिशु की सुरक्षा का जायजा लेने एसएनसीयू पहुंची*
अगली खबर (Next) »
*रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ खण्डवा की साधारण सभा संपन्न*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)