होम » India »  एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच ने किया वृक्षारोपण, एकता व संगठन विस्तार का लिया संकल्प

 एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच ने किया वृक्षारोपण, एकता व संगठन विस्तार का लिया संकल्प

 

झाबुआ। अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच, जिला झाबुआ के तत्वावधान में सद्गुरु गौशाला परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पुरुष संघ एवं महिला संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, शहर संघ के महिला एवं युवा वर्ग के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य तथा अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम के दौरान छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के पश्चात मंच के सदस्यों का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अनेक मनोरंजक गतिविधियां एवं खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक जैन श्रावकों को मंच से जोड़ते हुए श्रावक कार्ड बनवाने के अभियान को गति देने का निर्णय लिया, ताकि संगठन के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर साकार किया जा सके।

कार्यक्रम सौहार्द, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक एकजुटता का प्रेरक उदाहरण बना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें
अगली खबर (Next) »
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आबना नदी तट पर गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आबना नदी तट पर गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)