होम » India » दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं विधायक कंचन तनवे, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ किया दर्शन-पूजन।

दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं विधायक कंचन तनवे, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ किया दर्शन-पूजन।

दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं विधायक कंचन तनवे, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ किया दर्शन-पूजन।

मंदिर निर्माण के चल रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरुवार को अपने नियमित मंदिर दर्शन कार्यक्रम के तहत श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, खंडवा विधानसभा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक कंचन तनवे ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं खंडवा विधानसभा की सुख-समृद्धि, संगठन की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। मंदिर दर्शन के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित जिम्मेदारों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

विधायक तनवे ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद प्रतिदिन मंदिर दर्शन एवं कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम उनकी प्राथमिकता हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से निरंतर संवाद और धार्मिक आस्था दोनों उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।
अगली खबर (Next) »
*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)