होम » India » महापौर अमृता यादव बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा ‘स्पार्कल्स ‘की ब्रांड एंबेसडर।

महापौर अमृता यादव बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा ‘स्पार्कल्स ‘की ब्रांड एंबेसडर।

महापौर अमृता यादव बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा ‘स्पार्कल्स ‘की ब्रांड एंबेसडर।

खंडवा। इनरव्हील क्लब खंडवा’ स्पार्कल्स ‘के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित मिलन समारोह के साथ हुआ।
शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस समारोह में क्लब ने खंडवा की महापौर अमृता यादव को क्लब का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने महापौर अमृता यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने सेवा, संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण पर उद्बोधन दिया और समाज सेवा के श्रेत्र में क्लब की महिलाओं द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया एवं नये सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें क्लब संस्थापक डॉ. पिंकी राठौर, डिस्ट्रिक्ट 304 चेयरमैन आरती जैन, पूर्व पी.डी.सी शकुंतला राठौर, पूर्व अध्यक्ष दीपमाला पाण्डेय, ज्योति दूबे, संगीता जैन, वर्तमान सचिव सुदीपा पाराशर, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास, आई.एस.ओ पिंकी दीक्षित तथा एडिटर दीप्ति थापक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में
पूर्व पीडीसी शकुंतला राठौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नंदिनी सावनेर एवं सलोनी दशोरे ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सीमा तिवारी एवं रंजना शर्मा ने किया। मनोरंजक गेम्स का संचालन संगीता जैन, सुदीपा पाराशर एवं वंदना गुप्ता ने किया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला शर्मा, अनिता पाराशर, मनीषा पाथरिकर एवं शिवकन्या सिसौदिया का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य मनोरमा तिवारी, अन्नपूर्णा तंबर, प्रतिमा अरोरा,अंकिता मिश्रा, रोजी होरा, सीमा भटृ, आरती करे, दुर्गा वाघमारे ,सोनिया उपाध्याय ,मीना गिरी वंदना सोनी, राखी शुक्ला, भावना महोदय ,अंजना निकालजे ,ममता मोहे, जोशना चौधरी, अमृता तापड़िया, संगीता सोनवाने, आशा सेंगर एवं सुधा दूबे ने क्लब से जुड़े नए सदस्यों , कविता जायसवाल जयश्री ठाकुर, जानकी अग्रवाल, लक्ष्मी तिरोले, शारदा तांदले, सीमा देशमुख, सुनीता मीणा, सुनीता थापक, मोनिका बजाज, सुवर्णा पालीवाल योगिता महेश्वरी एवं मेघा मालवीय का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समारोह में समाजसेवी स्वनिल जैन, योगिता महेश्वरी, रेणु खंडपुरे, प्रीत खंडपुरे, दीपमाला विधाणी, नमिता काले, तुलसी मौर्य,प्रमिला तोमर, वंदना खेमानी एवं जयश्री तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मोना थापक ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मिलन समारोह ने सेवा, मित्रता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के साथ नए सत्र की सकारात्मक एवं ऊर्जावान शुरुआत का संदेश दिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में सांसदों की बैठक हुई।
अगली खबर (Next) »
जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं 100 नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)