खण्डवा//
प्रतिवर्ष निकलने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा नगर और जिले के गांव-गांव में युवा उत्साह के साथ बैठकों में उपस्थित होकर अधिक संख्या में आने का संकल्प ले रहें हैं। सभी कांवड़ यात्री 7 अगस्त शुक्रवार रात्रि को ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 8 को सुबह माॅं नर्मदा का पावन जल भरकर खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे 10 तारीख को खंडवा नगर भ्रमण कर महादेवगढ़ महाकाल को जल चढ़ाया जाएगा। बैठक संत रविदास नगर में संपन्न हुई जिसमें आकाश दुबे, विशाल पासी, अक्षय सेन, ललीत धामने, निखिल चौधरी, आकाश भनसारे, अमर बिड़यारें उपस्थित रहें।
जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर जगह जगह बैठकें हो रही
naveen dahayat
संपादकीय टीम (Editorial Team)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
