⚡ बड़ी खबरें
होम » India » सेवा, संस्कार और सम्मान से शुरू हुआ इनरव्हील स्पार्कल्स का नया सफर।

सेवा, संस्कार और सम्मान से शुरू हुआ इनरव्हील स्पार्कल्स का नया सफर।

सेवा, संस्कार और सम्मान से शुरू हुआ इनरव्हील स्पार्कल्स का नया सफर।

गौ पूजन, कन्या पूजन, डॉक्टर्स डे और सीए डे के आयोजन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ।

खंडवा। सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स ने नए सत्र 2026-27 की प्रेरणादायी शुरुआत की। क्लब अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में गौ माता का पूजन, कन्या पूजन, डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा, भारतीय संस्कृति और सम्मान की परंपरा को सशक्त संदेश दिया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव रहीं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उन्होंने गौ माता का विधिवत पूजन कर हरा चारा एवं खाद्य सामग्री अर्पित की। इसके बाद कन्या पूजन कर भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और सेवा भाव का संदेश दिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान

सुनील जैन ने बताया की डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. शिव शंकर, डॉ. प्रीति गुर्जर एवं डॉ. अली का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सम्मानित चिकित्सकों ने क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

सीए डे पर सत्यम झंवर का हुआ अभिनंदन

कार्यक्रम में सीए डे के उपलक्ष्य में सीए सत्यम झंवर का भी सम्मान किया गया। उन्होंने समाज के विकास में सेवा संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए क्लब के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं।

नए सत्र में जनकल्याण के नए संकल्प

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब की सचिव सुदिपा पाराशर, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास एवं आईएसओ पिंकी दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की संस्थापक पिंकी राठौर ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं और उनका सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने नए सत्र में भी सेवा, मित्रता और सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक जनहितकारी प्रकल्प संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, मनोरमा तिवारी, दुर्गा वाघमारे, प्रमिला शर्मा, शिवकन्या सिसौदिया, माधवी जोशी, शुभा शर्मा, मोना गुप्ता, सुषमा गढ़वाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन के साथ क्लब ने नए सत्र की सकारात्मक और प्रेरणादायी शुरुआत की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ी विधायक कंचन तनवे,शिशु ग्रह में किया पौधारोपण।
अगली खबर (Next) »
सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)