होम » India » इन दिनों पूरे प्रदेश में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान चल रहा है।

इन दिनों पूरे प्रदेश में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान चल रहा है।

इन दिनों पूरे प्रदेश में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान चल रहा है।

महिला मोर्चे की कार्यशाला को संबोधित करने पहुंची प्रदेश आई टी सेल प्रभारी सुधा सुखियानी,

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को पेपर लेस एवं हाईटेक करना है, ,,सुधा सुखियानी,,

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। इन दिनों पूरे देश में 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से 6 जुलाई 125 वीं जन्म जयंती तक भाजपा की संगठनात्मक कार्य प्रणाली को पेपर लेस बनाने को लेकर भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान चल रहा है, इसमें महिला मोर्चे की कार्यकर्ता भी इस अभियान में व्यवस्थित रूप से शामिल हो सके इस उपदेश को लेकर मेरा प्रवास खंडवा जिले में हुआ है, हम सभी मातृशक्ति इस प्रशिक्षण में भाग लेकर पास होते हुए प्रमाण पत्र हासिल करें, यह बात भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान के तहत खंडवा पहुंची भाजपा प्रदेश महिला मोर्चे की आई टी सेल प्रभारी सुश्री सुधा सुखियानी ने कहीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के साथ ही खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण चल रहा है पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ जनप्रतिनिधि एवं बुथ स्तर के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होकर डिजिटल परीक्षा देकर पास होकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इस अभियान में महिला मोर्चा भी शामिल हो इस उपदेश को लेकर प्रदेश महिला मोर्चे की आई टी सेल प्रभारी सुधा सखियानी खंडवा पहुंची और भाजपा कार्यालय में कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षित किया। सुधा सुखियानी ने कहा कि यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी विकास के लिए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत चलाई जा रही है। इसके माध्यम से पार्टी के जमीनी स्तर (बूथ और मंडल) तक के कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक और पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है, यह पूरा प्रशिक्षण डिजिटल रूप से ‘संगठन ऐप’ या ‘सरल ऐप’ के माध्यम से मोबाइल पर ऑनलाइन प्रदान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को ऐप के जरिए मुख्य रूप से 4 पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं:भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और इतिहाससंगठन का सफरपार्टी का नेतृत्वप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाएं
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्यप्रणाली को पेपरलेस (कागज रहित) बनाना, हाई-टेक करना और कार्यकर्ताओं को सशक्त करना है ताकि वे सरकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों को जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला को महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव,विधायक कंचन तनवे, जिला अध्यक्ष इंदु दुबे,ममता बोरसे एवं पार्टी पदाधिकारी ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से सुधा सुखियानी के साथ ही महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला अध्यक्ष इंदू दुबे, श्रुति जैन, रोशनी गोलकर, ममता बोरसे, शारदा तांदले, अन्नपूर्णा तंवर, लक्ष्मी पटेल, पिंकी राठौर, वर्षा भालेराव, पिंकी वानखेड़े प्रवक्ता सुनील जैन, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, भारत पटेल, हिमांशु राज सहित महिला मोर्चे की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कपास पर मंडी शुल्क आधा होने पर एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जताया आभार।
अगली खबर (Next) »
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के सातवे दिवस साइबर जागरूकता विभिन्न स्कूल कॉलेज एवं अन्य स्थान से साइबर रैली निकालकर कर जन-जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)