होम » India » *जल ही जीवन है, इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।*

*जल ही जीवन है, इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।*

*जल ही जीवन है, इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।*

खण्डवा// खण्डवा में आयोजित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने ए शव्द कहे।
इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जी के साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा की ''मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में संचालित यह अभियान जल संरक्षण, जनभागीदारी और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। हमें पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा विधायक ने आम जन से आह्वान करते हुए कहा की -आइए, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाएं। अपने जीवन मे इसे एक संस्कार के रूप मे अनिवार्य कर्तव्य से जोड़ें। कार्यक्रम में समस्त विधायकगण, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*थाना मुंदी पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता*
अगली खबर (Next) »
मुआवजे में भेदभाव का आरोप: हाईटेंशन टावर पर डटा किसान, कांग्रेस संगठन ने दिया समर्थन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)