होम » India » खंडवा के पहलवान नीरज पटेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के लिए थाईलैंड रवाना, माधुरी और छाया ने नेशनल में बनाई जगह

खंडवा के पहलवान नीरज पटेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के लिए थाईलैंड रवाना, माधुरी और छाया ने नेशनल में बनाई जगह

खंडवा के पहलवान नीरज पटेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के लिए थाईलैंड रवाना, माधुरी और छाया ने नेशनल में बनाई जगह

अंडर-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों बेटियों ने पाया प्रथम स्थान, हरियाणा में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

खंडवा। जिले के कुश्ती खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश और देश में खंडवा का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद खंडवा के पहलवान नीरज पटेल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने थाईलैंड पहुंच गए हैं। वहीं जिले की दो होनहार महिला पहलवान माधुरी पटेल और छाया पटेल ने उज्जैन में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

माधुरी और छाया पटेल प्रदेश में रही प्रथम

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उज्जैन में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में माधुरी पटेल ने 53 किलोग्राम भार वर्ग तथा छाया पटेल ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ी अब हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नीरज करेंगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनित पहलवान नीरज पटेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने थाईलैंड पहुंच चुके हैं। उनके चयन को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

‘खंडवा प्रदेश का कुश्ती हब बन चुका है’

समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि एक समय ऐसा था जब पारिवारिक कारणों से बेटियां कुश्ती जैसे खेल में भाग नहीं ले पाती थीं, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। आज खंडवा की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि शासकीय कुश्ती कोच नहीं होने के बावजूद खंडवा के वरिष्ठ पहलवान और प्रशिक्षक वर्षों से निःशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में बालक और बालिकाएं कुश्ती में सफलता हासिल कर रही हैं।

वरिष्ठ पहलवानों का मिल रहा मार्गदर्शन

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश केसरी स्वर्गीय हुकुमचंद यादव, कुश्ती गुरु स्वर्गीय रघुनाथ पांजरे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मंगल यादव, जगदीश पटेल, राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर सहित अन्य वरिष्ठ पहलवान निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि खंडवा अब मध्यप्रदेश में कुश्ती का प्रमुख हब बन चुका है। और छोटा सा गांव बोरगांव खुर्द बन चुका है पहलवानों की खान

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

नीरज पटेल, माधुरी पटेल और छाया पटेल की इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तन्वे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, समाजसेवी सुनील जैन तथा जिले के खेल प्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा को संभाग मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
अगली खबर (Next) »
*थाना मुंदी पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)