⚡ बड़ी खबरें
• चीन एवं अन्य देशों में निर्मित पटाखों के विक्रय,भण्डारण एवं परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा ,रात्रि 8 बजे से पहले तथा रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे चलाने पर रहेगा प्रतिबंध ,प्रतिबंधात्मक आदेश जारी• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले
होम » India » *श्रीमती रेखा सन्तवानी ने की देहदान की घोषणा*

*श्रीमती रेखा सन्तवानी ने की देहदान की घोषणा*

*श्रीमती रेखा सन्तवानी ने की देहदान की घोषणा*
*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 177 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*

खण्डवा।ज्योति नगर खण्डवा निवासी श्रीमती रेखा सन्तवानी ने मरणोपरांत देहदान का घोषणा पत्र भरा। जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राधा स्वामी सम्प्रदाय व सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा, नेत्रदान–देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर श्रीमती रेखा सन्तवानी ने पति कमल सन्तवानी भतीजी कंचन सन्तवानी ,पूर्व में देहदान की घोषणा कर चुकी श्रीमती नीलम मंगवानी के गवाह के रूप में सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा। यह समिति द्वारा भरा गया 177 वाँ देहदान घोषणा पत्र है।
सक्षम खण्डवा के अध्यक्ष एवं समिति संयोजक नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा समाज में बढ़ती मानवीय चेतना का प्रमाण है। इस अवसर पर नेत्रदान–देहदान समिति के नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले,सुनील जैन,अनिल बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, लायन्स क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, घनश्याम वाधवा,गांधी प्रसाद गदले, डॉ. राधेश्याम पटेल, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,अपूर्व उपाध्याय,अखिलेश गुप्ता सहित सक्षम संस्था,लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। देहदान की घोषणा करते हुए रेखा सन्तवानी ने भावुक शब्दों में कहा कि “मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है।”
समिति के सहयोग से 24 देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द की जा चुकी हैं तथा 522 दिवंगत व्यक्तियों के नेत्रदान सफलतापूर्वक कराए गए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक छाया मोरे ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण।
अगली खबर (Next) »
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर “मुस्कान अभियान” के तहत अपहरत बालिका को 12 घंटे के अंदर देवास से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)