होम » India » Double murder case ka khulasa

Double murder case ka khulasa

Double murder case ka khulasa

सेंदुरस, डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा :- लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार,,,

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे।

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस आरोपी देवकुमार यादव तक पहुंची, जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और सो रहे दंपती के सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रूपचरण के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और 74 हजार रुपए बरामद किए। वहीं लूटे गए आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपए में बेचे गए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद के चलते दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी से हमला कर दंपती की हत्या की थी और आभूषण लूट लिए थे। दोनों डबल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा do aaropi ki raftarगया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*घनश्याम संतवानी सिंधू सेवा एवं परोपकार समिति के अध्यक्ष बने*
*घनश्याम संतवानी सिंधू सेवा एवं परोपकार समिति के अध्यक्ष बने*
अगली खबर (Next) »
अंकित गर्ग पत्रकार मीडिया प्रेस कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
अंकित गर्ग पत्रकार मीडिया प्रेस कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)