⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » जामनीगुर्जर कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती संगीता पाल निलंबित

जामनीगुर्जर कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती संगीता पाल निलंबित

जामनीगुर्जर कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती संगीता पाल निलंबित

जामनीगुर्जर कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती संगीता पाल निलंबित
—
खंडवा///प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग खण्डवा द्वारा विगत दिवस वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास जामनीगुर्जर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं के संबंध में छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री संगीता पाल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया, श्रीमती संगीता पाल द्वारा इस संबंध में दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत श्रीमती संगीता पाल प्राथमिक शिक्षक शास. प्रा.शा. पिपलिया भावलिया वि.ख. खालवा एवं अधीक्षिका वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास जामनीगुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि में श्रीमती पाल का मुख्यालय विकासखण्ड कार्यालय खालवा नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक का श्रीमती पाल को निलंबित किये जाने के कारण इस छात्रावास के सुचारू संचालन एवं छात्राओं की देखभाल एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमती सीमा डाक्से माध्यमिक शिक्षक शास. हाईस्कूल लखनपुरबंदी वि.ख. खालवा को वर्तमान कार्य के साथ-साथ वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास जामनीगुर्जर वि.ख. खालवा में अधीक्षिका पद का समस्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
अगली खबर (Next) »
कमलेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती
कमलेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)