होम » India » *युवाओं को सुरक्षित मंच मिलने से बढ़ता आत्मविश्वास : प्रवीण शर्मा*

*युवाओं को सुरक्षित मंच मिलने से बढ़ता आत्मविश्वास : प्रवीण शर्मा*

*युवाओं को सुरक्षित मंच मिलने से बढ़ता आत्मविश्वास : प्रवीण शर्मा*
*युवा सम्मेलन–2026 में 327 युवाओं की सहभागिता, साझा कीं बदलाव और उपलब्धियों की कहानियां*
खंडवा, 25 अक्टूबर। युवाओं को अपनी बात रखने, क्षमताओं को पहचानने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सुरक्षित एवं सहज मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सिनर्जी संस्थान द्वारा किशोर कुमार सभागृह में युवा सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के 327 युवाओं ने सहभागिता कर अपने अनुभव, चुनौतियां, सीख और एक वर्ष की उपलब्धियां साझा कीं।
सिनर्जी संस्थान के लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवालय से पिछले एक वर्ष से जुड़े युवाओं को साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपने विचार और अनुभव व्यक्त कर सकें। युवालय से जुड़कर युवा आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ एक-दूसरे के अनुभवों से सीख रहे हैं।
बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। आत्मविश्वास से भरे युवा न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक भी बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिलावर सिंह, जावर थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत, समाजसेवी नेहा यादव तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने युवाओं को युवालय से जुड़े रहने, विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नुक्कड़ नाटक और मंच संचालन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों ने उन्हें अपनी बात रखने, प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामूहिक रूप से सीखने का अवसर दिया।
प्रवीण शर्मा ने प्रतिभाशाली युवाओं को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर युवालय से जुड़कर एक वर्ष की यात्रा पूरी करने वाले तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को मुख्य अतिथि प्रवीण शर्मा ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं के प्रयासों, निरंतर सहभागिता और उपलब्धियों की सराहना की गई। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को भविष्य में भी अपने कौशल को निखारने और समुदाय में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शरद पूर्णिमा पर विधायक नारायण पटेल ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
शरद पूर्णिमा पर विधायक नारायण पटेल ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 1500 बोरी DAP खाद सहित 03 ट्रक जब्त*
खण्डवा पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 1500 बोरी DAP खाद सहित 03 ट्रक जब्त*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)