शरद पूर्णिमा पर विधायक नारायण पटेल ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

खंडवा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय विधायक श्री नारायण पटेल जी ने निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सिंगाजी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
विधायक श्री पटेल ने प्रार्थना की कि संत सिंगाजी महाराज जी की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में खुशहाली आए। शरद पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर उन्होंने जनकल्याण और क्षेत्र की उन्नति की कामना करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
