⚡ बड़ी खबरें
• क्षेत्रीय विज्ञान मेले में शुभ धनवरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान• श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद*• *खण्डवा जिला प्रशासन एवं पुलिस की निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में DJ बजाने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी*• हैदराबाद में गांसिड कांग्रेस 2026 का ऐतिहासिक आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मिलित• खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*• सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की
होम » India » क्षेत्रीय विज्ञान मेले में शुभ धनवरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

क्षेत्रीय विज्ञान मेले में शुभ धनवरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

क्षेत्रीय विज्ञान मेले में शुभ धनवरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान
नवाचार प्रदर्श में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव, अब अखिल भारतीय विज्ञान मेले में करेंगे खंडवा का प्रतिनिधित्व
खंडवा। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर, विजयनगर, देवास में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान मेले में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याणगंज, खंडवा के भैया शुभ धनवरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अब शुभ आगामी अखिल भारतीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्षेत्रीय विज्ञान मेले में आयोजित किशोर वर्ग की नवाचार प्रदर्श प्रतियोगिता में शुभ धनवरिया ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता का परिचय देते हुए एक प्रभावशाली मॉडल तैयार किया। उन्होंने इस मॉडल को निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सराहना मिली और प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम स्थान हासिल हुआ।
शुभ की इस सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि खंडवा का गौरव भी बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब शुभ अखिल भारतीय विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
भैया शुभ धनवरिया की इस उपलब्धि पर श्री विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री रविंद्र जी बंसल, कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे, खंडवा विभाग समन्वयक श्री मुकेश जी पाटिल, संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी, प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले, श्री राधेश्याम जी चौहान सहित समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख अंकिता खेड़े ने दी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद*
श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद*
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)