*श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद*
खंडवा//
निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए खण्डवा पुलिस द्वारा समुचित पुलिस बल तैनात किया गया है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है। तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन कर सकें।
**खण्डवा पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं मेले में शांति, सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।**
