जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर विधायक नारायण पटेल ने ली बैठक, आयोजन को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
खंडवा,
मूंदी। आज माननीय विधायक श्री नारायण पटेल जी ने मूंदी स्थित कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं आयोजन को भव्य और सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जनजातीय गौरव दिवस को उत्साह, गरिमा एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने जनजातीय गौरव दिवस को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर अपने विचार साझा किए।
