#सफलता_की_कहानी
पीएमएफएमई योजना बनी स्वरोजगार का आधार, छोटे व्यवसायी को मिली नई पहचान
—
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से युवा उद्यमी आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई दे रहे हैं। योजना का लाभ लेकर बड़ा बम चौक खंडवा निवासी श्री भागचंद अग्रवाल ने भी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। श्री भागचंद अग्रवाल ने बताया कि पहले छोटी सी दुकान हुआ करती थी। संसाधनों के अभाव में वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से मिला सहारा
श्री अग्रवाल ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उन्हें 36 लाख 58 हजार रुपये का ऋण एवं 10 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई। इस राशि से उन्होंने अपनी दुकान अग्रवाल मिठास, रेलवे स्टेशन रोड खंडवा का विस्तार एवं आधुनिकीकरण किया। आज उनका व्यवसाय बढ़ गया है, उनकी नई पहचान बनी है और वे अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
