चल रहे नवरात्रि पर्व के बीच जय बजरंग सेना द्वारा निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा।

जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर का यात्रा का हुआ स्वागत।
खंडवा। नगर में बड़े धार्मिक उत्साह के साथ माता रानी के नवरात्रि पर्व चल रहे हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से लेकर रात्रि तक माताजी के दर्शन एवं गरबो का आनंद प्राप्त कर रहे हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नवरात्रि पर माताजी को चुनरी अर्पण करने का विशेष महत्व है, सभी के कल्याण एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सामाजिक बंधु चुनरी यात्रा निकालकर माताजी को भेंट कर रहे हैं, विगत 5 वर्षों से जय बजरंग सेना द्वारा भव्य चुनरी यात्रा में निकाली जा रही है, इस वर्ष भी चुनरी एवं कलश यात्रा पार्वती बाई धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकाली गई, बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष आनंद राम गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष निकाली जा रही है और इसका हर वर्ष स्वरूप भव्य होते जा रहा है, इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांजरे,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे परमजीत सिंह नारंग, शुभम जैन,आदित्य मेहता, सुनील जैन, दिनेश पालीवाल, राजेश यादव, बलदेव सिंह मौर्य, लोकेंद्र गौड, कौशल व्यास, डैनी यादव, अमित गुप्ता, जगदीश मालपानी, लिलाधरजी, प्रथमेश यादव, लोकेश, संजय पालीवाल, कमल बंसेले के साथ ही मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष चेतना ठाकुर, राखी पटेल,मनीषा पटेल, किरण गीते एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा साथी एवं बुजुर्ग सम्मिलित
हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बेंड बाजो एवं भजनों की धुन पर यह यात्रा पार्वतीबाई धर्मशाला से प्रारंभ होकर मां तुलजा भवानी माता मंदिर पहुंची, और माता जी को 351 फीट चुनरी अर्पित की, समस्त माताएं चुनरी एवं एवं बालिकाएं सीर पर कलश रखते हुए भजनों पर गरबा करते हुए तुलजा भवानी माता मंदिर पहुंची, जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत भी हुआ।
