*शिक्षाविद् स्वामी तथागत प्रवीण समर्थगुरुधारा मैत्री संघ के जिला संयोजक मनोनीत*
*योग-ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों के विस्तार की संभालेंगे जिम्मेदारी*
खंडवा। शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रवीण शर्मा को समर्थगुरुधारा मैत्री संघ में स्वामी तथागत प्रवीण के रूप में प्रथम जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। वे शिक्षा, सामाजिक सेवा और बाल कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा योग-ध्यान कार्यक्रमों के समन्वय में भूमिका निभाएंगे।
संघ की राज्य संयोजक सीमा तिवारी (मां आनंद असीमा) ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। स्वामी प्रेम सुमन को जोनल कोऑर्डिनेटर तथा स्वामी आनंद देव को द्वितीय जिला संयोजक मनोनीत किया गया।
स्वामी तथागत प्रवीण की रुचि ध्यान, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना में है। जिला संयोजक के रूप में उनका प्रयास सिद्धार्थ योग ध्यान और सुरती योग जैसी गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा अधिक लोगों को इनसे जोड़ने पर केंद्रित रहेगा।
बैठक में संगठन के विस्तार और नियमित योग-ध्यान कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की गई।
