होम » India » पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा,

पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा,

*पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा, शहर भ्रमण कर नवदुर्गा उत्सव, विजयादशमी पर्व, नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह को लेकर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा*

आज नवदुर्गा उत्सव, नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह, विजयादशमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद खंडवा पहुंची। उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष खण्डवा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे एवम शहर खण्डवा के अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को वालंटियर्स की नियुक्ति, संवेदनशील ग्रामों का चिन्हांकन, प्रतिमा विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं, शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही थाना पदमनगर पहुंचकर बलवा ड्रिल सामग्री का अवलोकन कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से बलवा सामग्री धारण करने की ड्रिल करवाई जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*शिक्षाविद् स्वामी तथागत प्रवीण समर्थगुरुधारा मैत्री संघ के जिला संयोजक मनोनीत*
*शिक्षाविद् स्वामी तथागत प्रवीण समर्थगुरुधारा मैत्री संघ के जिला संयोजक मनोनीत*
अगली खबर (Next) »
स्पार्क ग्रुप एवं बंगाली समाज द्वारा बंगाली आरती और शस्त्र सहित पारंपरिक गरबा नृत्य महादेवगढ़ मंदिर में हुआ।
स्पार्क ग्रुप एवं बंगाली समाज द्वारा बंगाली आरती और शस्त्र सहित पारंपरिक गरबा नृत्य महादेवगढ़ मंदिर में हुआ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)