होम » India » *सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन* ।

*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन* ।

Oplus_131072

*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन* ।

Oplus_131072

खंडवा। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, खंडवा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की विभिन्न बारीकियों से रूबरू कराया गया।कार्यशाला के समापन अवसर पर खण्डवा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं नट निमाड़ संस्था के अध्यक्ष श्री शरद जैन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे एवं उभरती प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन किया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों मे विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर नेहा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कहानी कहने की कला तथा फिल्म निर्माण के प्रति रुचि विकसित करना था।
कार्यशाला में सुदीप सोहनी एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को आइडिएशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म मेकिंग तकनीक, फिल्म एप्रिसिएशन, फिल्म एक्टिंग की मूल बातें, सिनेमा को समझने एवं देखने का दृष्टिकोण, विज्ञापन से जुड़े फिल्म निर्माण, पत्रकारिता, रेडियो तथा विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों मे विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर नेहा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा पहचानने और उसे सही दिशा में विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कार्यशाला की सफलता पर विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं यादगार पहल बताया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
धा. माहेश्वरी महिला संगठन के नवरात्रि गरबा महोत्सव का कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन
धा. माहेश्वरी महिला संगठन के नवरात्रि गरबा महोत्सव का कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन
अगली खबर (Next) »
*शिक्षाविद् स्वामी तथागत प्रवीण समर्थगुरुधारा मैत्री संघ के जिला संयोजक मनोनीत*
*शिक्षाविद् स्वामी तथागत प्रवीण समर्थगुरुधारा मैत्री संघ के जिला संयोजक मनोनीत*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)