होम » India » धा. माहेश्वरी महिला संगठन के नवरात्रि गरबा महोत्सव का कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन

धा. माहेश्वरी महिला संगठन के नवरात्रि गरबा महोत्सव का कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन

धा. माहेश्वरी महिला संगठन के नवरात्रि गरबा महोत्सव का कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन

खंडवा। धा. माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित चार दिवसीय भव्य नवरात्रि गरबा महोत्सव का समापन कन्या पूजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ भगवती की आराधना की।

संगठन की अध्यक्ष रीना गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ गरबा प्रस्तुतियां दीं। आयोजन के समापन अवसर पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया तथा गरबा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संगठन की सचिव प्रेरणा चांडक, कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता एवं कार्यकारिणी की समस्त महिलाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत भवन समिति, स्थानीय समिति, युवा संगठन, केंद्रीय संगठन, समस्त ट्रस्टीगण एवं संरक्षकगण का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

चार दिवसीय गरबा महोत्सव के दौरान पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन ने समाज की महिलाओं को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं आपसी सौहार्द के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

धा. माहेश्वरी महिला संगठन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का प्रकल्प, जो अधिक है दे जाएं, जो काम का है ले जाए।
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का प्रकल्प, जो अधिक है दे जाएं, जो काम का है ले जाए।
अगली खबर (Next) »
*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन* ।
*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में 6 दिवसीय फिल्म मेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन* ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)