रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का प्रकल्प, जो अधिक है दे जाएं, जो काम का है ले जाए।
जरूरतमंदों के लिए परस्परता की पुण्यदायी पहल*
खंडवा नेकी की दीवार और स्थानीय निकायों के रिड्यूस,रीयूज, रीसाइकल प्रकल्प को शहर के नागरिकों के बीच लागू करने के दृष्टिकोण से रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स खंडवा के सहयोग से स्थानीय शर्मा ऑप्टिकल्स के पास 25 अक्टूबर से *सांझी दीवाली* प्रकल्प आयोजित किया जा रहा है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रोटरी क्लब निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के मार्गदर्शन में क्लब सदस्यों के सहयोग से आयोजित जो अधिक है, दे जाए, जो कम है, ले जाए, इस प्रकल्प में आप के पास अनुपयोगी वस्तुएं आप कार्यक्रम स्थल पर दे सकतें हैं, ये वस्तुएं किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी होगी तो वे इसे ले जा सकेंगे।इन वस्तुओं में कपड़े,जूते,खिलौने, स्टेशनरी,बर्तन, क्रॉकरी और अन्य वस्तुएं दी जा सकती हैं।
क्लब अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि इस योजना को पूरे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 में लागू किया जा रहा है।इस डिस्ट्रिक्ट में मध्य एवं पश्चिम मध्यप्रदेश एवं गुजरात के कुछ जिले शामिल हैं।डिस्ट्रिक्ट स्तर पर परियोजना के प्रभारी लोकेश झवर हैं।स्थानीय स्तर पर सुभाष मेहता एवं सतीश सरकरगाएं इसके संयोजक हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल एवं सचिव संतोष गुप्ता ने व्यापारियों एवं नागरिकों से इस योजना का हिस्सा बनने की अपील की है।आप अपनी आवश्यकता की वस्तु ले जा सकते हैं और आपके पास अनुपयोगी वस्तु हमें कैंप में दे सकते हैं।

