होम » India » मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 26 अक्टूबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित*

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 26 अक्टूबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित*

*मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 26 अक्टूबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित*

*भारतीय मजदूर संघ की मांगों पर शासन स्तर पर हुई सकारात्मक चर्चा, जिला इकाई खंडवा ने निर्णय का किया स्वागत*

खंडवा। भारतीय मजदूर संघ, जिला इकाई खंडवा ने मध्यप्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 26 अक्टूबर 2026 को प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रस्तावित था। इस संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच श्रमिकों एवं कर्मचारियों की 79 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ असंगठित, संगठित, निजी, सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लगभग 40 महासंघों के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा। शासन की ओर से 79 सूत्रीय मांगों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा मांगों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभागों को मांगों के त्वरित एवं सकारात्मक निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाने तथा आगामी समय में समाधान की दिशा में ठोस पहल के आश्वासन के बाद भारतीय मजदूर संघ ने 26 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई खंडवा के जिला महामंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद, सकारात्मक पहल और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में 79 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होना सकारात्मक कदम है। संगठन को उम्मीद है कि शासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुरूप संबंधित विभाग लंबित मांगों के निराकरण की दिशा में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित के मूल मंत्र के साथ श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आंदोलन स्थगित करने का निर्णय शासन के सकारात्मक आश्वासन के आधार पर लिया गया है। यदि मांगों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है, तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगा।

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई खंडवा ने प्रदेश के सभी श्रमिकों, कर्मचारियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनसे संगठन की एकजुटता बनाए रखने और श्रमिक हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया है।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन
शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन
अगली खबर (Next) »
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का प्रकल्प, जो अधिक है दे जाएं, जो काम का है ले जाए।
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का प्रकल्प, जो अधिक है दे जाएं, जो काम का है ले जाए।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)