होम » India » शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन

शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन

शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में उमड़े रहे श्रद्धालुजन

खंडवा छैगांव माखन स्थित आस्था केंद्र जय मां महाकाली धाम मंदिर में 31 वें वर्ष भी मंदिर प्रमुख जगदीश माताजी के सानिध्य में शारदीय नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान नों दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही दुर्गा नौवमी पर कन्या भोज आयोजित होगा। समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान जय मां महाकाली धाम मंदिर में प्रति दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पूजन, दर्शनार्थ उमड़े रहे। वहीं प्रतिदिन माता के पाठ का आयोजन भी हो रहा है। सोमवार 19 अक्टूबर महाष्टमी के दौरान मां की पूजा आराधना होगी, मगलवार 20 अक्टूबर दुर्गा नौवमी को हवन यज्ञ के साथ कन्या भोज का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष भारत भास्करे, दिगपाल सिंह तंवर, संजय अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, रामेश्वर बाबा, राहुल गोंलकर आदि सहित समिति सदस्यों ने भक्तजनों से इस अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन का लाभ लेने की अपील की है

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रंगबिरंगी आतिशबाजी के मध्य मां दुर्गाधाम मंदिर का मना 20 वां स्थापना दिवस*
रंगबिरंगी आतिशबाजी के मध्य मां दुर्गाधाम मंदिर का मना 20 वां स्थापना दिवस*
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 26 अक्टूबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित*
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 26 अक्टूबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)