होम » India » महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।

महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।

# महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।

पूर्व महापौर अणिमा उबेजा के निवास पर भजन कार्यक्रम में हुईं शामिल, पदम नगर में विजेता टीम को किया पुरस्कृत।

खंडवा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में धार्मिक आयोजनों और अलग-अलग वार्डो एवं मोहल्ले मोहल्ले में गरबा महोत्सवों की धूम है। इसी क्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान महापौर अमृता अमर यादव छह प्रमुख स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं। वहीं, पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छेगांव माखन में आयोजित भव्य खाटूश्याम कीर्तन में भी सहभागिता की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

महापौर अमृता यादव ने सबसे पहले पूर्व महापौर श्रीमती अणिमा उबेजा के निवास पर आयोजित मां भगवती के भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने मां जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस स्थान पर एक साथ तीन महापौर मातृशक्ति अमृता यादव पूर्व महापौर भावना शाह, अणीॅमा उबेजा उपस्थित थी। इसके बाद वे लाल चौकी स्थित श्री नवदुर्गा उत्सव समिति के गरबा चौक पंडाल पहुंचीं। यहां माता रानी की आरती-पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

**विभिन्न पंडालों में की आरती-पूजन**

महापौर ने गांधी नगर स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दूध तलाई स्थित भवानी संगठन के पंडाल में आरती कर आशीर्वाद लिया। रेलवे कॉलोनी के सियाराम चौक पर विराजित महामाया महाकाली के पंडाल में भी उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और विधिवत आरती-पूजन में सहभागिता की। इन सभी स्थानों पर मौजूद श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मां जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

**गरबा कर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह**

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पदम नगर स्थित श्री तारा दुर्गा मंदिर गरबा महोत्सव में महापौर अमृता यादव ने विशेष रूप से सहभागिता की। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गरबा किया। आयोजन में गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन किया। महापौर ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित कर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता से आयोजन में मौजूद लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

**छेगांव माखन में खाटूश्याम कीर्तन में हुईं शामिल**

नवरात्रि के अवसर पर महापौर पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छेगांव माखन में श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित भव्य खाटूश्याम कीर्तन कार्यक्रम में भी पहुंचीं। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

महापौर ने विभिन्न आयोजनों के दौरान मां जगदंबा से नगरवासियों सहित सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। नवरात्रि के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित पंडालों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और गरबा आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं।

महापौर ने इन छह स्थानों पर की सहभागिता

सुनील जैन ने बताया कि पूर्व महापौर अणिमा उबेजा का निवास, लाल चौकी का गरबा चौक, गांधी नगर का दुर्गा पंडाल, दूध तलाई स्थित भवानी संगठन पंडाल, रेलवे कॉलोनी के सियाराम चौक स्थित महामाया महाकाली पंडाल और पदम नगर स्थित श्री तारा दुर्गा मंदिर गरबा महोत्सव। इसके अतिरिक्त ग्राम छेगांव माखन में खाटूश्याम कीर्तन में भी शामिल हुईं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।
पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।
अगली खबर (Next) »
मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया जा रहा है।
मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया जा रहा है।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)