होम » India » पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।

पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।

पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।

खंडवा। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पालीवाल महाजन समाज, खंडवा द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। बैंड बाजो और भजनों के साथ यात्रा का शुभारंभ खंडवा स्थित पालीवाल धर्मशाला से हुआ, जो भवानी माता मंदिर तक पहुंची। यात्रा में समाज के सभी समाजजन श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां भवानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मां भवानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पालीवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई यात्रा भवानी माता मंदिर पहुंचने पर धार्मिक अनुष्ठान में परिवर्तित हुई। यहां समाजजनों ने विधि-विधान पूजा अर्चना के साथ एवं श्रद्धाभाव के साथ मां भवानी को चुनरी अर्पित की तथा माता रानी से समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सुनील जी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पालीवाल महाजन समाज के सभी समाजजन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस चुनरी यात्रा ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाया और समाज की धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को प्रदर्शित किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की विशेष निगरानी, समस्त थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की विशेष निगरानी, समस्त थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
अगली खबर (Next) »
महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।
महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)