होम » India » *नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की विशेष निगरानी, समस्त थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की विशेष निगरानी, समस्त थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की विशेष निगरानी, समस्त थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

खंडवा// नवदुर्गा प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिला खण्डवा के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, गोताखोर/रेस्क्यू व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित विभागों एवं स्थानीय आयोजकों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों का पालन करने, शासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन करने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

*खण्डवा पुलिस द्वारा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राही सरकार की योजनाओं का लाभ लें : विधायक कंचन तनवे
योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राही सरकार की योजनाओं का लाभ लें : विधायक कंचन तनवे
अगली खबर (Next) »
पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।
पालीवाल महाजन समाज ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पालीवाल धर्मशाला से भवानी माता मंदिर तक निकली यात्रा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)