होम » India » मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया जा रहा है।

मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया जा रहा है।

मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर में मनाया जा रहा है।

सुबह से देर रात्रि तक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर मां के दर्शन एवं पूजा कर रहे हैं।

आज सप्तमी के दिन रात्रि में मलिकुंआ स्थित कालिका मंदिर में होगी महाककड़ा आरती।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। मां शक्ति की आराधना का नवरात्रि पर्व पूरे जिले के साथ शहर में बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, माता मंदिरों में जहां श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के दर्शन पूजन कर रहे हैं, वहीं शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्लो एवं प्रमुख चौराहा पर अलग-अलग रूपों में माता जी की आकर्षक, कलात्मक प्रतिमाएं विराजमान की गई है, वही कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां का निर्माण किया गया है, साथ ही सभी जगह गरबों की भी धूम है। सभी श्रद्धालु और बड़ी संख्या में मातृशक्ति माता रानी की आराधना कर रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि माता चौक, इंदिरा चौक, रामनगर, मालीकुंआ, टपालचाल, घंटाघर, मेडिकल चौराहा, सिंधी कॉलोनी, आनंद नगर क्षेत्र में माता जी की बड़ी प्रतिमा के साथ झांकियां का निर्माण का किया गया है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वर्षों से स्थापित भवानी माता मंदिर, जूना राम मंदिर, हिंगलाज माता, नवचंडी माता, संतोषी माता, बिजासनी माता, हिंगलाज माता, बड़ा बम दुर्गा माता मंदिर मैं नवरात्रि पर्व के दौरान सुबह से रात्रि तक श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार अष्टमी नवमी होने के कारण पूजा एवं हवन सभी स्थानों पर आयोजित होगा एवं दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि मालीकुंआ स्थित महाकाली माता मंदिर मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्व की सप्तमी शनिवार को कालरात्रि महाकाकड़ा आरती रात 9 बजे पुजारी उमेश यादव के द्वारा की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।
महापौर अमृता यादव ने छह पंडालों में की पूजा-अर्चना, गरबा महोत्सव में भी लिया हिस्सा।
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 262 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 262 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)