थाना पंधाना द्वारा 15 वर्ष से फरार 03 स्थाई वारंटों में ईनामी वारंटी गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में चलाये जा रहे फरार/स्थाई वारंटी अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया एवं एसडीओपी श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक राजकुमार राठौर द्वारा टीम गठित की गई।
माननीय न्यायालय खण्डवा द्वारा प्रकरण क्रमांक 2378/08, 3291/14 एवं 3758/14 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी दिलीप पिता दित्या मंडलोई, उम्र 52 साल, निवासी ग्राम जामला, पोस्ट कालंका, थाना पंधाना, जिला खण्डवा के विरुद्ध 03 स्थाई वारंट जारी किये गये थे, जो विगत 15 वर्षों से फरार था।
मुखबिर सूचना पर टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया।
