खंडवा तुकाईथड़ नये ट्रैक पर पहली बार 18 को दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन
नांदेड़– खंडवा – तुकाईथड़ के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन का संचालन 17 एवं 18 अक्टूबर को।
खंडवा। खंडवा अकोला ब्रॉडगेज परिवर्तन कार्य अंतर्गत खंडवा से तुकाईथड के बीच मार्च 2024 में पटरियां बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त और साउथ सेंट्रल रेलवे के निर्माण अधिकारियों, डीआरएम नांदेड़ द्वारा निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जांच की गई थी तत्पश्चात इस नये रेल मार्ग को परिचालन की दृष्टि से फिट घोषित कर दिया गया था। लेकिन सीआरएस के ढाई साल गुजर जाने के बाद भी आम जनता को कोई यात्री ट्रेन की सौगात साउथ सेंट्रल रेलवे द्वारा नहीं दी गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसको लेकर विगत दिनों खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल बोर्ड के अधिकारियों को अवगत कराया वहीं नांदेड़ में आयोजित पिछले माह सांसदों की बैठक में जीएम साउथ सेंट्रल रेलवे के सामने भी नाराजगी व्यक्त कर ढाई साल से नये ट्रैक के उपयोग नहीं होने से प्लेटफार्मों,ट्रैक अन्य निर्माण कार्यों की क्षति होने की बात बताई तथा करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं होने के बारे में अवगत कराया था। उसके बाद साउथ सेंट्रल रेलवे लगातार खंडवा तुकाईथड़ पर यात्री ट्रेन चलाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। इसी मांग को लेकर *ट्रायल स्पेशल ट्रेन* चलाने का निर्णय लिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा नांदेड़–तुकाईथड़ के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 07689 नांदेड से तुकाईथड़ शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को तथा ट्रेन संख्या 07690 तुकाईथड़ से नांदेड़ रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी।
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 07689 नांदेड़ से 17 तारीख शनिवार रात 10:15 बजे रवाना होकर पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम और अकोला होते हुए खंडवा पहुंचेगी। *ट्रेन का खंडवा आगमन अगले दिन रविवार दिनांक 18 अक्टूबर सुबह 7:10 बजे होगा है।* *खंडवा से ट्रेन सुबह 8:10 बजे तुकाईथड़ के लिए रवाना होकर 11:00 बजे तुकाईथड़ पहुंचेगी।*
वापसी में ट्रेन संख्या *07690 तुकाईथड़ से रविवार सुबह 11:30 बजे रवाना होकर खंडवा दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी तथा प्र दोपहर 2:10 बजे नांदेड़ के लिए वापसी करेंगी ।
ट्रेन के स्टॉपेज तुकाईथड़ से
अमलाखुर्द, गुड़ी, टाकल, जिरवान, मोरदड़ ,खंडवा, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत और पूर्णा होते हुए रात 11:40 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह ट्रेन खंडवा,
अमलाखुर्द,तुकाईथड के गैर-विद्युतीकृत रेलखंड पर दो डीजल इंजन के साथ संचालित होगी। ट्रेन में कुल 5 आईसीएफ कोच रहेंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 2 आरक्षित सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 अनारक्षित सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
