होम » India » *नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

*नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

*नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

*डीजे के स्थान पर पारंपरिक ढोल-ताशों के उपयोग एवं निर्धारित स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर हुई चर्चा*

आगामी नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों को सादगी, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में चर्चा की गई। डीजे के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए चल समारोह में डीजे का उपयोग नहीं करने तथा इसके स्थान पर पारंपरिक ढोल, ताशे एवं अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए संबंधित उत्सव समितियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। साथ ही नवदुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही किए जाने के लिए आमजन को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन*
खण्डवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन*
अगली खबर (Next) »
मुंबई में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल।
मुंबई में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)