*खण्डवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन*

*100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने लिया भाग, बलवा नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का किया अभ्यास*
खण्डवा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस बल को बलवा नियंत्रण एवं विषम परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल में लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल को बलवा नियंत्रण सामग्री धारण करने, प्रत्येक सामग्री के उपयोग एवं महत्व से परिचित कराने तथा परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास कराना था। इस दौरान पुलिसकर्मियों को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए धैर्य, संयम एवं अनुशासन के साथ कानून सम्मत कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया।
*बलवा ड्रिल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं रक्षित निरीक्षक श्री शिवमंगल सिंह ने परेड का अवलोकन किया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*
*इस प्रकार के अभ्यास से पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन एवं आपात परिस्थितियों में समन्वय के साथ कार्य करने की क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलती है।*
