होम » India » *खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई*

*खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई*

*खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई*
**मूंदी–सनावद रोड पर भारी वाहनों की सघन चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई**

खंडवा// सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट से सनावद की ओर संचालित भारी वाहनों, राखड़ के बल्करों एवं अन्य वाहनों के परिवहन को नियंत्रित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मूंदी–सनावद रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया एवं परिवहन अधिकारी सुश्री निशा चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित वाहनों के मौके पर ही चालान बनाए गए एवं समन शुल्क वसूल किया गया।

**खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।**

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा में नार्मदीय गरबा महोत्सव की धूम, श्रेया डोगरे बनीं ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026।
खंडवा में नार्मदीय गरबा महोत्सव की धूम, श्रेया डोगरे बनीं ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026।
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन*
खण्डवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)