होम » India » खंडवा में नार्मदीय गरबा महोत्सव की धूम, श्रेया डोगरे बनीं ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026।

खंडवा में नार्मदीय गरबा महोत्सव की धूम, श्रेया डोगरे बनीं ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026।

खंडवा में नार्मदीय गरबा महोत्सव की धूम, श्रेया डोगरे बनीं ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026।

काशिव सेलिब्रेशन में सजी भक्ति और गरबा की शाम, पूर्व महापौर भावना शाह की मौजूदगी में बहनों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।

खंडवा। नार्मदीय ब्राह्मण महिला समाज, खंडवा द्वारा आयोजित नार्मदीय गरबा महोत्सव 2026 उत्साह और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। काशिव सेलिब्रेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में खंडवा सहित आसपास के गांवों से समाज की महिलाओं ने भाग लिया। मां अम्बे की आराधना के साथ गरबा प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व महापौर भावना शाह विशेष रूप से शामिल हुईं। गरबा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*श्रेया डोगरे ने जीता पहला स्थान*

सुनील जैन ने बताया कि ‘मिसेज नार्मदीय गरबा लेडी 2026’ प्रतियोगिता में श्रेया डोगरे ने प्रथम, आस्था जोशी ने द्वितीय और बेला पाराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संगीता डोंगरे, अनामिका अत्रे और संगीता गुहा शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिटोके और प्रियवदा सोहनी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक स्वाती काशिव, अनुया भाटे, रानी जोशी और संगीता भाटे सहित संयोजक रेखा राजवैद्य, सुनीता जोशी, रश्मि जोशी, अपर्णा जोशी, विजया पाराशर और अंतिम गीते का योगदान रहा।
समाज की ओर से आयोजन में शामिल सभी बहनों, अतिथियों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित।
भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित।
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई*
*खण्डवा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)