होम » India » मुंबई में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल।

मुंबई में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल।

मुंबई में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल।

कलेक्टर-SP ने किया स्वर्ण व कांस्य पद विजेता खिलाड़ियों का सम्मान।

खंडवा। अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर लौटे खंडवा के खिलाड़ियों का गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सम्मान किया गया। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुंबई के मीरा रोड स्थित मिहिर सेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित छठी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप ‘शोटोकान कप-2026’ में भारत सहित नेपाल, भूटान, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

### तीन खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

प्रतियोगिता में हर्ष मालवीय ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीता। नेवेद्या पाल ने कुमिते में स्वर्ण तथा काता में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, तुषार पटेल ने भी कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह खंडवा के खिलाड़ियों ने कुल तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

### कोच के मार्गदर्शन में मिली सफलता

समाजसेवी सुनील जैन में बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में खंडवा कराटे अकादमी के कोच शिहान मनीष भैसारे का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। द्रोण रत्न पुरस्कार से सम्मानित भैसारे के निर्देशन में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।

सुनील जैन ने बताया कि सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष सेलू मंडलोई भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता पुलिस अधीक्षक अगम जैन व अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर खंडवा का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह है। उनकी सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
*नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह एवं विजयादशमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
अगली खबर (Next) »
दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने नवनीत अग्रवाल ,1 करोड़ 27 लाख रुपये की अनुदान राशि हुई स्वीकृत
दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने नवनीत अग्रवाल ,1 करोड़ 27 लाख रुपये की अनुदान राशि हुई स्वीकृत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)