होम » India » *इंद्रा कॉलोनी में राजस्व वसूली अभियान, ₹1.53 लाख की वसूली के साथ 8 नल कनेक्शन विच्छेद*

*इंद्रा कॉलोनी में राजस्व वसूली अभियान, ₹1.53 लाख की वसूली के साथ 8 नल कनेक्शन विच्छेद*

*इंद्रा कॉलोनी में राजस्व वसूली अभियान, ₹1.53 लाख की वसूली के साथ 8 नल कनेक्शन विच्छेद*

खंडवा, 15 अक्टूबर 2026। नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज हजरत खान शाह वली वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में राजस्व वसूली की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान निगम की टीम द्वारा बकायादारों से कुल ₹1 लाख 53 हजार की राशि वसूल की गई। साथ ही, लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 8 बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए गए।

नगर निगम द्वारा बकाया राजस्व की वसूली को लेकर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। निगम द्वारा बकायादारों से अपील की गई है कि वे अपना बकाया संपत्तिकर एवं जलकर समय पर जमा कराएं, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा करने से निगम की राजस्व वसूली में वृद्धि होगी तथा शहर में आवश्यक नागरिक सुविधाओं के संचालन एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उक्त कार्रवाई में प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, राजस्व उपनिरीक्षक श्री हाकिम सिंह, श्री वसीम अहमद, क्षेत्रीय निरीक्षक श्री संजय लाड सहित श्री राहुल प्रजापत, श्री इशाक खान, श्री कन्हैया यादव, श्री तेजसिंह जरखड़े, श्री मुकेश पाटिल एवं श्री सोहेल खान उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सद्भावना मंच ने मनाई मिसाइल मैन डॉ.अब्दुल कलाम की जयंती*
*सद्भावना मंच ने मनाई मिसाइल मैन डॉ.अब्दुल कलाम की जयंती*
अगली खबर (Next) »
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सर्व समिति से चुनाव संपन्न*
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सर्व समिति से चुनाव संपन्न*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)