*चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सर्व समिति से चुनाव संपन्न*
*सुनील बंसल अध्यक्ष संतोष गुप्ता सचिव व मोहन दिवान कोषाध्यक्ष चुने गए।*
खण्डवा।पूर्व निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई।जिसमें सुनील बंसल को आगमी सत्र के लिये अध्यक्ष व सन्तोष गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया।कोषाध्यक्ष पद हेतु मोहनलाल दिवान को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता नारायण बाहेती व कमल नागपाल ने बताया कि साधारण सभा में अध्यक्ष सुनील बंसल ने स्वागत उद्बोधन दिया।सचिव सन्तोष गुप्ता ने गत 3 वर्षों में चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी।आगामी कार्यकारिणी के लिए मुक्तिलाल नरेडी पीठासन अधिकारी नियुक्त कर मंच प्रदान किया गया।उनके सहयोग के लिए कमलेश हुमड़ व मनीष अग्रवाल को साथ मे बिठाया गया।वरिष्ठ गुरमीत सिंह उबेजा ने गत कार्यकाल के अध्यक्ष सुनील बंसल व गत कार्यकाल के सचिव को पुनः आगामी कार्यकाल के लिए पुनः दायित्व देने का प्रस्ताव रखा,जिसे सदन ने सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की।कोषाध्यक्ष के लिए मोहनलाल दिवान का नाम प्रस्तावित किया गया साथ ही राजेश परचानी का नाम प्रस्तावित हुआ । आपसी समझाइश से राजेश परचानी ने मोहनलाल दीवान के पक्ष में अपना नाम वापस लेकर मोहनलाल दिवान को अपना समर्थन दिया। मोहनलाल दीवान कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। राजेश परचानी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।नवीन पदाधिकारियों के समर्थन में गुरमीत सिंह उबेजा,ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रकाश नरेडी, बलराम गोलानी,राजेन्द्र जैन,लखनलाल नागोरी, नारायण बाहेती,शैलेन्द्र अग्रवाल, सुरेशचन्द्र जेन, राजमल जेन,राकेश अरोरा, राकेश अग्रवाल,सुनील जैन,जितेंद उबेजा, पंकज मूंदड़ा, आशीष सोनी, गोपाल सोनी, महेन्द्र शाह, देवेन्द्र बजाज, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रमेश मित्तल, राजेन्द्र गर्ग, इरशाद खान, कमल नागपाल,जावेद भारती, भूपेंद्र सिंग बग्गा, संजय आहूजा, जतिन पटेल, मेहुल पटेल, प्रणय जैन, जितेंद्र उबेजा, संतोष त्रिवेदी, घनश्याम संतवानी आदि उपस्थित करीब 250 सदस्यों ने सहमति प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश खत्री द्वारा किया गया।गोवर्धन गोलानी ने सभी का आभार माना।
