*सद्भावना मंच ने मनाई मिसाइल मैन डॉ.अब्दुल कलाम की जयंती*
खंडवा। सद्भावना मंच द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माली कुआँ स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने अपने ज्ञान, सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश के वैज्ञानिक विकास और रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, के बी मनसारे, डॉ जगदीश चौरे, ओमप्रकाश बरोले, गणेश भावसार,एन के दवे,कमल नागपाल, राधेश्याम साक्य, डॉ एम एम कुरैशी,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
