⚡ बड़ी खबरें
होम » India » भूटान में भारत की दोहरी गोल्डन जीत, महिला और पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक

भूटान में भारत की दोहरी गोल्डन जीत, महिला और पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक

भूटान में भारत की दोहरी गोल्डन जीत, महिला और पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक

खंडवा के स्कॉलरडेन स्कूल के खिलाड़ी मोहम्मद साहिल पटेल और अनमोल गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान, कांग्रेस परिवार ने किया सम्मान

खंडवा। भूटान में 9, 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित फर्स्ट एशियन डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत ने फाइनल मुकाबले में मेजबान भूटान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में थाईलैंड, भूटान, रूस, नेपाल सहित भारत की टीमों ने भाग लिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में भारत का चयन मुकाबला नेपाल के साथ हुआ, जबकि फाइनल में भारतीय टीम ने भूटान को पराजित कर स्वर्णिम सफलता हासिल की।
इस गौरवशाली उपलब्धि में खंडवा जिले के स्कॉलरडेन स्कूल के दो खिलाड़ियों मोहम्मद साहिल पटेल और अनमोल गुप्ता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा रहे दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खंडवा जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है।
भारतीय पुरुष टीम में कप्तान विपिन चहल, उपकप्तान अरवाज, साहिल, अनमोल, सूर्या, उदय, फूलचंद, अस्टेड और अर्यन शामिल रहे। वहीं महिला टीम की कप्तान हेमा छतवानी और उपकप्तान कल्पना के साथ ऋतुजा, शिर्धा, पलक, शाजिया, अर्शिया, सोनू और सुनायना ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
भारतीय टीम की इस उपलब्धि और खंडवा के खिलाड़ियों की गौरवपूर्ण सफलता पर खंडवा कांग्रेस परिवार की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसी उपलब्धियां जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर विशाल जैन, शेख फरहान, नासिर खान, नवनाथ महानुर, सुनील दिलावरे, सुनील यादव, पप्पू मलिक, संतोष दुबे, संजय बेडेकर, वाहिद मंसूरी, विकास व्यास, दशरथ, श्याम यादव, आलोक रावत, बिलाल पेंटर, आसिम पटेल, देवेंद्र जैन, राजकुमार कैथवास, मनोज मंडलोई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बोरी बंधान से जल संरक्षण का दिया संदेश ,रिछफल में सीईओ और कालापाठा में युवाओं ने किया श्रमदान
बोरी बंधान से जल संरक्षण का दिया संदेश ,रिछफल में सीईओ और कालापाठा में युवाओं ने किया श्रमदान
अगली खबर (Next) »
*सद्भावना मंच ने मनाई मिसाइल मैन डॉ.अब्दुल कलाम की जयंती*
*सद्भावना मंच ने मनाई मिसाइल मैन डॉ.अब्दुल कलाम की जयंती*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)