होम » India » नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।

नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।

नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।

नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।

10 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना, पांच वर्षों से जारी है परंपरा; नवमी पर कन्या भोज और भंडारे के साथ दशहरे पर होगा रावण दहन।

खंडवा। नवरात्रि पर्व पर शहर में माता रानी की आराधना के साथ गरबा उत्सव की धूम है। नंद विहार कॉलोनी में श्री नंद विहार नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित उत्सव में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में झूम रहे हैं। यहां छोटी कन्याओं से लेकर महिलाओं तक की गरबा प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कॉलोनी में इस वर्ष माता रानी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। पारंपरिक गरबा धुनों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ गरबा कर रहे हैं। छोटी कन्याओं की सुंदर प्रस्तुतियों के साथ मातृशक्ति की सहभागिता आयोजन को खास बना रही है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद गरबा किया जा रहा है, जिसमें कॉलोनी के परिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि नंद विहार कॉलोनी में पिछले पांच वर्षों से लगातार माता रानी की स्थापना की जा रही है। प्रतिवर्ष नवमी पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होता है। इसके साथ ही कॉलोनीवासी मिलकर दशहरा उत्सव भी मनाते हैं। रावण दहन के बाद सभी एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गले मिलते हैं।

× नवरात्रि पर्व के दौरान इस वर्ष बड़े सामूहिक गरबे कार्यक्रम ना होने के कारण शहर के वार्ड एवं मोहल्ला स्तर पर जहां माताजी विराजमान है वहां क्षेत्रवासियों के द्वारा ही मां शक्ति की आराधना के लिए गरबे चल रहे हैं, सर के कई प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग रूपों में कलात्मक माता रानी की प्रतिमा के साथ आकर्षक झांकियां अभी सजाई गई है शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी गरबा आयोजन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शन कर गरबो का आनंद लें रहे हैं, नवरात्रि के चलते जगह-जगह भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।
खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।
अगली खबर (Next) »
डॉ. शिवशंकर गुर्जर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त।
डॉ. शिवशंकर गुर्जर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)