डॉ. शिवशंकर गुर्जर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से हुई नियुक्ति, पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारी।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. शिवशंकर गुर्जर को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने 13 अक्टूबर को संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की। इसमें डॉ. गुर्जर को प्रदेश सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर विशाल सिंह बघेल द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें खंडवा के डॉक्टर शिव शंकर गुर्जर को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है, प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डॉ. शिवशंकर गुर्जर की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
