होम » India » खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।

खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।

खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।

दुर्गावाहिनी में 19 वर्षों तक निभाई संगठनात्मक भूमिका, जामलीकलां की रहने वाली हैं भावना गौर।

खंडवा। पूर्वी निमाड़ क्षेत्र के खंडवा जिले के जामलीकलां की रहने वाली भावना गौर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पराजंपे द्वारा सौंपी गई है। संगठन में उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भावना गौर बचपन से ही अपने पिता के साथ विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी रहीं। उन्होंने दुर्गावाहिनी में लंबे समय तक संगठनात्मक दायित्व निभाया। वे करीब 19 वर्षों तक मालवा और मध्यभारत, दोनों प्रांतों में दुर्गावाहिनी की संयोजिका रहीं। विवाह के बाद वे गृहिणी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा रही थीं। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

संगठन में लंबे समय तक कार्य करने के उनके अनुभव को देखते हुए इसे उनके लिए नई भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत कर प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भावना गौर के प्रदेश कार्यालय मंत्री बनने पर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल, छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भावना गौर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ऊर्जा संबंध संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
ऊर्जा संबंध संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
अगली खबर (Next) »
नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।
नंद विहार कॉलोनी में माता रानी की भक्ति में झूम रहे भक्त, गरबा प्रस्तुतियों से बढ़ रही उत्सव की रौनक।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)