होम » India » ऊर्जा संबंध संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

ऊर्जा संबंध संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

ऊर्जा संबंध संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

ऊर्जा क्षेत्र के विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श।

कुछ दिनों से चल रही बिजली की समस्या को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री एवं विधायक ने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों से की चर्चा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सहभागिता की। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र के विकास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दिल्ली में आयोजित बैठक में ऊर्जा क्षेत्र की आवश्यकताओं और इससे जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ऊर्जा व्यवस्था को बेहतर बनाने, क्षेत्र की चुनौतियों को समझने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री को बिजली कटौती की समस्या से कराया अवगत

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कुछ दिनों से संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की समस्या के निराकरण का अनुरोध भी किया है। पत्र में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बिजली को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा वही खंडवा विधायक कंचन तनवे ने प्रभारी मंत्री के साथ ही बिजली विभाग के आल्हा अधिकारियों से भी बिजली समस्या के निराकरण हेतु चर्चा की, पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी ग्रामीण क्षेत्र में चल रही समस्या को लेकर अपनी बात मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री से कहीं, सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नवरात्रि और आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर बिजली की सतत आपूर्ति की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भी बिजली की जरूरत है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बुधवार को बिजली विभाग के उच्च अधिकारी दिलीप कुमार बुके से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही कटौती को लेकर अपनी बात रखी बिजली समस्या को लेकर चर्चा की। इस पर बिजली अधिकारी श्री बुके ने बताया कि कुछ दिनों से जो बिजली का ग्रामीण क्षेत्र में संकट चल रहा है वह खंडवा जिले में नहीं पूरे प्रदेश स्तर पर बिजली उत्पादन प्लांटो पर चल रहे मेंटेनेंस के कारण कुछ समस्या बनी हुई है, बिजली प्लांट पर मेंटेनेंस का कार्य अंतिम चरण में है 2, 4 दिनों में इस समस्या का निराकरण हो जाएगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित।
अगली खबर (Next) »
खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।
खंडवा की भावना गौर को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)