होम » India » सद्भावना मंच ने किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सद्भावना मंच ने किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सद्भावना मंच ने किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

किशोर दा को भारत रत्न देने और पैतृक निवास को हेरिटेज घोषित करने की मांग

खंडवा। सद्भावना मंच द्वारा हरफनमौला कलाकार एवं सुप्रसिद्ध गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर माली कुआँ स्थित कार्यालय में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किशोर दा को याद करते हुए उनके सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल के अनुसार, कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर दा को भारत रत्न से सम्मानित करने तथा उनके पैतृक निवास को हेरिटेज घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से ई-मेल भेजे गए तथा ट्वीट किए गए। इसके साथ ही कराओके के माध्यम से सुर साधकों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय संगीत जगत की ऐसी महान विभूति थे, जिनकी आवाज और गायकी ने कई पीढ़ियों को अपना दीवाना बनाया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने गायन और अभिनय के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। किशोर दा के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए तथा उनके पैतृक निवास को हेरिटेज घोषित कर संरक्षित किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और कला से प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते,जगदीश चौरे,के के व्यास,गणेश भावसार,ओमप्रकाश बिल्लौरे,कैलाश शर्मा,कमल नागपाल,राधेश्याम शाक्य, अनूप शर्मा,महेंद्र कौरसिया,अशोक पारवानी,एन के दवे,त्रिलोक चौधरी,संदीप अंकिल,रामेन्द्र गंगराड़े, दिलीप गंगराड़े,आकांक्षा सिसौदिया,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह
4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह
अगली खबर (Next) »
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)