होम » India » 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह

4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह

4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह

नवरात्रि में गरबा और आरती के दौरान बिजली गुल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, तत्काल समाधान नहीं हुआ तो जिला स्तर पर होगा बड़ा आंदोलन

खंडवा/
जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने सरकार और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खंडवा जिला बिजली संकट से जूझ रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं। रात 1 से 2 बजे तक बिजली गुल होने के साथ ही नवरात्रि में आरती और माताओं-बहनों के गरबा करने के समय बिजली कटौती से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
. उत्तमपाल सिंह ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर जब लोग माताजी की आरती और गरबा के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, उस समय बिजली गुल होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। रात के समय अचानक बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज, ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बिजली की समस्या से परेशान लोग अब बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करने और चक्काजाम जैसे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

“4500 मेगावाट उत्पादन के बावजूद संकट क्यों?”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खंडवा जिला इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर जलविद्युत परियोजना, थर्मल पावर और सौर ऊर्जा के माध्यम से लगभग 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन से जुड़ा है। इसके बावजूद जिले के लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन होता है, तो स्थानीय नागरिकों को बार-बार कटौती का सामना क्यों करना पड़ रहा है? सरकार और संबंधित विभाग को इसका जवाब देना चाहिए।

“समस्या दूर नहीं हुई तो जिला स्तर पर आंदोलन”
उत्तमपाल सिंह ने सरकार और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय बिजली कटौती से आम नागरिकों को परेशान करना उचित नहीं है। यदि सरकार और जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करते हैं, तो जिला कांग्रेस कमेटी जनता के साथ मिलकर जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने दी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र
पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सद्भावना मंच ने किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)