होम » India » पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र

पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र

पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने दीपावली से पहले भुगतान कराने की मांग की, पुनासा विकासखंड के स्कूलों में बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की जताई आशंका

खंडवा/
प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत पुनासा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों को पांच माह से बकाया राशि और रसोइयों को मजदूरी का भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर बुधवार 14 अक्टूबर की जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर शीघ्र संज्ञान लेने और समस्या का समाधान कराने का निवेदन किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि 13 अक्टूबर को लिखे पत्र में उत्तमपाल सिंह पुरनी ने उल्लेख किया कि जून 2026 से अक्टूबर 2026 तक पांच माह की भोजन सामग्री की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की मजदूरी भी बकाया है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। समूहों को किराना दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं का बकाया चुकाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि आगामी दीपावली के त्योहार को देखते हुए गरीब महिलाओं और रसोइयों के सामने आर्थिक संकट और गहरा सकता है। समय पर भुगतान नहीं होने से विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी है।
उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जून से अक्टूबर 2026 तक की पांच माह की बकाया भोजन सामग्री राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए, रसोइयों की लंबित मजदूरी तत्काल जारी की जाए तथा भविष्य में भुगतान नियमित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उत्तमपाल सिंह ने जनहित और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दीपावली से पहले सभी प्रभावित महिला स्व-सहायता समूहों और रसोइयों का बकाया भुगतान कराने का आग्रह किया, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और स्कूलों में बच्चों को नियमित भोजन मिलता रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
अगली खबर (Next) »
4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह
4500 मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद अंधेरे में खंडवा, रात और आरती के समय कटौती से जनता परेशान : उत्तमपाल सिंह
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)